इसरो की स्थापना कब हुई?-पूरा इतिहास [2023]

इसरो की स्थापना कब हुई-पूरी हिस्ट्री [2023] वर्तमान में सभी देशो की होड़ अंतिरक्ष की तरफ जाने में लगी हुई है, अरबो रूपये ख़र्च किये जा रहे है अंतरिक्ष की गहराई जानने में, कोई चाँद तो कोई मंगल या फिर कोई ब्लैक हॉल की खोज में लगा हुआ है, इनकी खोज में कई देशो की अंतरिक्ष एजेंसिया लगी हुई है।

हममे से कई लोगो ने नासा,इसरो और रोसकॉस्मोस(रूस) तथा स्पेस-एक्स (Spacex क्या है?) और हम भारत की स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO) को भी जानते होंगे, लेकिन हमने केवल नाम ही सुन रखा है,हमे इसकी जयदा जानकारी नहीं है की जैसे इसकी स्थापना,अध्यक्ष और यह एजेंसी विशेष क्या काम करती है और इसका महत्त्व क्या है?

दोस्तों हमारे इसरो का आज जैसा देखते है वो ऐसा नहीं था इसे वर्तमान स्वरूप में आने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। “इंडिया टुडे” के एक लेख के अनुसार , पहले राकेट के पार्ट्स को साइकिल द्वारा लॉन्च साइट पर ले जाया गया था।

इसरो की स्थापना कब हुई-पूरी हिस्ट्री [2022]
इसरो की स्थापना कब हुई-पूरी हिस्ट्री [2022]

दोस्तों हम आज इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की हमारे भारत देश की एक मात्र स्पेस एजेंसी इसरो(ISRO) के बारे में तो शुरू करते है- [इसरो की स्थापना कब हुई]

इसरो क्या है ?

इसरो भारत की एक महत्वपूर्ण स्वायत्त संस्था है और भारत में अंतरिक्ष विज्ञान में खोज-रिसर्च करती है, यह साथ ही शिक्षा,कृषि, संचार और रक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं के माध्यम से देश के विकास में एक बहुत बड़ी भूमिका अदा रहा है।

ISRO [Indian Space Research Organisation] भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है जिसकी स्थापना 1969 में एक स्वदेशी भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्राम विकसित करने में मदद करने के लिए की गई थी। यह इसरो दुनिया की 6 सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है।

इसरो देश के विभिन्न हिस्सों में केंद्रों, कार्यालयों और रिसर्च संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश की जरूरतों को पूरा करने वाले रिमोट सेंसिंग (IRS) और संचार (इनसैट) उपग्रहों के सबसे बड़े ग्रुप में से एक का रखरखाव करता है।–[इसरो की स्थापना कब हुई]

इसरो निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य करता है: ब्रॉडकास्ट, मौसम पूर्वानुमान,आपातकालीन प्रबंधन, भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS), नेविगेशन, कार्टोग्राफी (मानचित्र), टेलीमेडिसिन, दूरस्थ शिक्षा उपग्रह, आदि।

[इसरो की स्थापना कब हुई]

इसरो की स्थापना कब हुई ?

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO), 1969 में एक स्वतंत्र भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्राम विकसित करने के लिए बनाया गया था। इसका मुख्यालय बैंगलोर (बेंगलुरु) में है। इसरो के मुख्य कार्यकारी एक अध्यक्ष हैं, जो भारत सरकार के अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव भी हैं।

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) की स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने 1962 में परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के तहत की थी। भारत का पहला रॉकेट लॉन्च 21 नवंबर, 1963 को केरल के तिरुवनंतपुरम के गांव थुंबा में सेंट मैरी मैग्डलीन चर्च से उड़ान भरी।

[इसरो की स्थापना कब हुई]

इसरो का फुल फॉर्म क्या है?

फ्रेंड्स आप यह जानोंगे की इसरो का फुल फॉर्म क्या है? [What is Full form of ISRO?]

इसरो का फुल फॉर्म हैभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
ISRO Full Form In EnglishIndian Space Research Organisation
इसरो का फुल फॉर्म

स्पेस रॉकेट के पार्ट्स साइकिल ले जाता हुआ इसरो का वैज्ञानिक!
स्पेस रॉकेट के पार्ट्स साइकिल ले जाता हुआ इसरो का वैज्ञानिक!

इसरो का गठन

भारत में सबसे पहले 1962 में भारत सरकार द्वारा अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति (INCOSPAR) की स्थापना की गई। भविष्यदर्शी डॉ विक्रम साराभाई के नेतृत्व में, INCOSPAR ने थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन (TERLS) की स्थापना की।

[इसरो की स्थापना कब हुई]

इसरो का पहला उपग्रह, आर्यभट्ट था और इसे सोवियत संघ (रूसी:Роскосмос) द्वारा 19 अप्रैल,1975 को लॉन्च किया गया था।–[इसरो की स्थापना कब हुई]

रोहिणी,प्रथम उपग्रह था जिसे भारतीय निर्मित प्रक्षेपण यान (SLV-3) द्वारा कक्षा में रखा गया था,और इसे 18 जुलाई 1980 को लॉन्च किया गया था।

इसरो ने बाद में तीन अन्य रॉकेट विकसित किए

  • उपग्रहों को ध्रुवीय कक्षा में रखने करने के लिए पोलर(ध्रुवीय) उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV -Polar Satellite Launch Vehicle)
  • उपग्रहों को भूस्थिर कक्षा में रखने के लिए जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क(GSLV -Geosynchronous Satellite Launch Vehicle)
  • जीएसएलवी(GSLV) का एक भारी-भरकम अपडेटेड वर्जन जिसे जीएसएलवी मार्क III (GSLV Mk III -Geosynchronous Satellite Launch Vehicle Mark III ) या LVM कहा जाता है।

इसरो की विशेष सफलता

  • इसरो ने 2008 में अपना पहला चंद्र मिशन चंद्रयान I लॉन्च किया था।
  • इसने 2014 में मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM-Mars Orbiter Mission) या मंगलयान को भी लॉन्च किया।–[इसरो की स्थापना कब हुई]
  • मंगल ग्रह की कक्षा में पहले ही प्रयास में उपग्रह रखने की सफलता पाने वाला प्रथम देश भारत है
  • सुपरसोनिक इंजन का सफलता पूर्वक परीक्षण किया
  • 2017 में, इसरो ने एक ही रॉकेट में 104 उपग्रहों को लॉन्च करके विश्व रिकॉर्ड बनाया।

हम सबने यह तो सुना ही होगा की “गगनयान“, आखिर गगनयान क्या होता है तो इसका जवाब यह है—

“अंतरिक्ष में भारत के मानवयुक्त मिशन को गगनयान भी कहा जाता है।”

इसरो के अध्यक्ष

जब से ड़ॉ. विक्रम साराभाई ने पद ग्रहण किया है, तब से इसरो के कुल ग्यारह अध्यक्ष हो चुके हैं, जिसमें सतीश धवन अध्यक्ष के रूप में 12 वर्षों की सबसे लंबी अवधि की सेवा कर रहे हैं।

इसरो के सर्वप्रथम अध्यक्ष विक्रम साराभाई थे। इसरो का गठन भी विक्रम साराभाई ने वर्ष 1969 में किया था।

वर्तमान में इसरो के अध्यक्ष पद पर श्री.एस सोमनाथ है। इन्होने 14 जनवरी 2022 को आधिकारिक रूप से पद ग्रहण किया

ISRO full formIndian Space Research Organisation
इसरो का जनक और संस्थापकविक्रम ए. साराभाई
इसरो का गठन और स्थापना15 अगस्त,1969 में हुआ
इसरो का मुख्यालयइसरो का मुख्यालय बेंगलुरु (कर्नाटक) में है
इसरो के प्रथम अध्यक्षविक्रम ए. साराभाई
विक्रम साराभाई का पूरा नामविक्रम अंबालाल साराभाई
इसरो के वर्तमान अध्यक्ष[2022]श्री एस सोमनाथ 
इसरो का पुराना नाम‘भारतीय राष्ट्रीय समिति’ (INCOSPAR)
ISRO Quick Knowledge[2022]

इसरो से संबधित प्रश्न

इसरो के पिता या जनक कौन है ?

इसरो के पिता या जनक विक्रम ए. साराभाई है।

इसरो का पहला उपग्रह कोनसा था ?

आर्यभट्ट उपग्रह था,जिसे 19 अप्रैल,1975 को लॉन्च किया गया।

विश्व का पहला उपग्रह कौन सा था?

विश्व का पहला उपग्रह स्पुतनिक1 था।

इसरो का आदर्श वाक्य कोनसा है?

इसरो का आदर्श वाक्य “मानव जाति की सेवा में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी”

विक्रम साराभाई का पूरा नाम क्या है

विक्रम साराभाई का पूरा नाम विक्रम अंबालाल साराभाई है।

समापन!

दोस्तों ऐसी उम्मीद है की अब आपको इसरो और इसरो की स्थापना कब हुई जैसे सवालों का जवाब और इसके अलावा कई और सवालों के जवाब व जानकारी मिली होंगी। उम्मीद है पोस्ट को शेयर करोगे और आप जरूर कमेंट करे जिसमे आप अपनी राय, सलाह व शिकायत भी रख सकते है

धन्यवाद!!

Leave a Comment